PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
रानी, 7 जुलाई। रानी में गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर संत श्री सुरजंदास जी एवं प्रवीण जी महाराज के सान्निध्य में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के उद्देश्य, गौ माता के सम्मान तथा देशभर में गौ हत्या पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे जनजागरण अभियान पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में हस्ताक्षर अभियान को और अधिक गति देने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। अभियान के दूसरे चरण के तहत 27 जुलाई को पाली जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय पर जिलेभर के नागरिकों की भागीदारी से ज्ञापन एवं हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गौ माता के सम्मान एवं भारतभर में गौ हत्या बंद करने की मांग को लेकर अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने के लिए व्यापक जनसंपर्क किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सामाजिक, धार्मिक एवं गौभक्त संगठनों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर अभियान के संयोजक शैतान सिंह बरकाना सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

