
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
कल से जैन बोर्डिंग छात्रावास में प्रारंभ होगी भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्य समिति बैठक
बैठक को अंतिम मूर्त रूप देने में कार्यकर्ता जुटे
तखतगढ 1 मई;(खीमाराम मेवाडा) आज शुक्रवार से भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्य समिति की बैठक जैन बोर्डिंग छात्रावास सुमेरपुर में होगी प्रारंभ गुरुवार को बैठक की तैयारी की समीक्षा करते हुए जिला सहमंत्री किशन लाल देवड़ा ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ भारत का नहीं अपित पूरी दुनिया का सबसे बड़ा मजदूर संगठन है जिसका जीता जागता प्रमाण यह है कि आज भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता 3 करोड़ से अधिक हो गई है इतने बड़े श्रम संगठन का प्रदेश कार्य समिति बैठक सुमेरपुर जैसे छोटे कस्बे में आयोजित होना हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष का विषय है आज प्रदेश कार्य समिति बैठक की तैयारी के क्रम में पूरे शहर में स्वागत हेतु श्रमिक ध्वज लगाया गया है साथ ही भिन्न-भिन्न ट्रेड यूनियन द्वारा आने वाले श्रमिकों के स्वागत हेतु होल्डिंग बैनर के माध्यम से राष्ट्रवादी श्रम जगत को नए नियमों में प्रवेश करने की तैयारी को लेकर लेबर ट्रेडकोड पर चर्चा हेतु स्वागत करने को तैयार है
आज पूरा सुमेरपुर शहर राजस्थान प्रदेश के सभी जिलों से आने वाले भारतीय मजदूर संघ पदाधिकारी का स्वागत करने हेतु अतु है इस बात का प्रमाण यह है कि सुमेरपुर शहर की भिन्न-भिन्न स्थानों पर भारतीय मजदूर संघ का ध्वज लगाकर राष्ट्रवाद को सशक्त करने का काम किया जा रहा है


