• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर सुमेरपुर में भव्य जुलूस,कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया माल्यार्पण तखतगढ मे पालिका कर्मचारियों ने किया माल्यार्पण

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 17, 2026
in Local
0
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर सुमेरपुर में भव्य जुलूस,कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया माल्यार्पण तखतगढ मे पालिका कर्मचारियों ने किया माल्यार्पण

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर सुमेरपुर में भव्य जुलूस,कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया माल्यार्पण तखतगढ मे पालिका कर्मचारियों ने किया माल्यार्पण

तखतगढ 17 जून (खीमाराम मेवाडा) वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में सुमेरपुर में गाडोलिया लुहार समाज द्वारा एक भव्य सभा और जुलूस कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान मंत्री कुमावत ने अटल गौरव पथ पर स्थापित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने देश की आन-बान और शान के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान योद्धा महाराणा प्रताप को कृतज्ञतापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संदेश दिया।

समाज की एकजुटता की सराहना

जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री कुमावत ने गाडोलिया लुहार समाज द्वारा किए गए इस भव्य आयोजन की सराहना की। उन्होंने समाज की राष्ट्रभक्ति और एकजुटता को रेखांकित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें स्वाभिमान और साहस के साथ जीने की प्रेरणा देता है। जुलूस के दौरान पूरा क्षेत्र महाराणा प्रताप के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, नगरपालिका के पूर्व चैयरमैन फूलाराम सुथार, सुमेरपुर नगर मण्डल के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र माली, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कालूराम परमार, माणकलाल चौहान, गाडिया लुहार समाज के अध्यक्ष डायाराम, बांकली मंडल के सोशल मीडिया संयोजक इंद्र सिंह जाखोड़ा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

तखतगढ मे पालिका कर्मचारियों ने किया माल्यार्पण

इसी प्रकार तखतगढ़ पुराना बस स्टैंड स्थित महाराणा प्रताप चौक पर नगर पालिका सहायक प्रशासनिक अधिकारी रतनलाल सांखला सहायक कनिष्ठ गोपालराम एसआई सूरज चौधरी सहित कर्मचारियों द्वारा लिफ्ट मशीन की सहायता से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प माला पहनकर जयंती को धूमधाम से मनाया

Previous Post

रानी-आवारा कुत्तों ने किया हमला, बाइक सवार हुआ घायल, मेन बाजार की घटना

Next Post

रानी-बिरामी चौकी में 32वां ध्वजा एवं पाटोत्सव समारोह आज मनाया गया

Next Post
रानी-बिरामी चौकी में 32वां ध्वजा एवं पाटोत्सव समारोह आज मनाया गया

रानी-बिरामी चौकी में 32वां ध्वजा एवं पाटोत्सव समारोह आज मनाया गया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page