• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी-आवारा कुत्तों ने किया हमला, बाइक सवार हुआ घायल, मेन बाजार की घटना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 17, 2026
in Local
0
रानी-आवारा कुत्तों ने किया हमला, बाइक सवार हुआ घायल, मेन बाजार की घटना

PALI SIROHI ONLINE

रानी मेन बाजार में आवारा कुत्तों का हमला, बाइक सवार घायल
नगराज वैष्णव
रानी मेन बाजार स्थित बासा भवन हिगड़ मोहल्ले में आवारा कुत्तों के आतंक का एक और मामला सामने आया। उत्तम टेन्ट हाउस के मालिक ज्ञानचंद पर अचानक कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। उस समय ज्ञानचंद मोटरसाइकिल पर सवार थे।

कुत्तों के हमले से संतुलन बिगड़ने पर वे सड़क पर गिर गए, जिससे उनके पैर एवं घुटने में चोट आई।

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सहायता कर उन्हें कुत्तों से बचाया। हादसे में मोटरसाइकिल की आगे की बत्ती भी टूट गई। स्थानीय निवासी नीतू राठौड़ ने साहस दिखाते हुए घायल ज्ञानचंद को कुत्तों के हमले से बचाया तथा उन्हें रानी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।

चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घुटने की चोट को देखते हुए एक्स-रे कराने की सलाह दी। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर चिंता व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन एवं नगरपालिका से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Previous Post

मरूभूमि में खजूर की खेती का कमाल: 270 पौधों से बदली किसान की तकदीर,मंत्री बोले- “जल संरक्षण और जीरो बजट फार्मिंग का यह मॉडल प्रदेश के लिए प्रेरणा

Next Post

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर सुमेरपुर में भव्य जुलूस,कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया माल्यार्पण तखतगढ मे पालिका कर्मचारियों ने किया माल्यार्पण

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page