PALI SIROHI ONLINE
बिरामी चौकी में 32वां ध्वजा एवं पाटोत्सव समारोह आज मनाया गया ।
नगराज वैष्णव
बिरामी चौकी स्थित श्री चारभुजा मंदिर धर्मशाला ट्रस्ट गोडवाड़-बिरामी चौकी एवं श्री रांकावत जाति समाज संस्था गोडवाड़ के तत्वावधान में बुधवार 17 जून 2026 को 32वां ध्वजा एवं पाटोत्सव समारोह श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया । समारोह श्री चारभुजाजी रांकाजी बांकाजी धाम, बिरामी चौकी में संपन्न हुआ
कार्यक्रम के तहत मंगलवार रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया। बुधवार सुबह 7 बजे ध्वजा चढ़ाने का कार्यक्रम, प्रातः 8 बजे महाआरती तथा इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण कि गई !
समारोह के मुख्य यजमान रोटांगर परिवार रहेगा। मुख्य यजमान परिवार में श्रीमती सोनादेवी पत्नी स्व. मनकलालजी रोटांगर, श्रीमती कांतादेवी पत्नी मदनलालजी रोटांगर, श्रीमती केवरदेवी पत्नी घिसूलालजी रोटांगर, श्रीमती संतोषदेवी पत्नी सुरेश कुमारजी रोटांगर, श्रीमती प्रियंका पत्नी मोतीलालजी रोटांगर तथा श्रीमती निर्मला पत्नी धनराजजी रोटांगर सहित समस्त रोटांगर परिवार धर्मलाभ प्राप्त किया !
आयोजन में श्री पूरणराज जी टांक (अध्यक्ष, श्री रांकावत जाति समाज संस्था गोडवाड़ बिरामी चौकी), श्री बाबूलाल जी (पूर्व अध्यक्ष, अखिल भारतीय रांकावत ब्राह्मण सभा दिल्ली), श्री बाबूलाल जी (अध्यक्ष, रांकावत ब्राह्मण सभा दिल्ली), श्री कन्हैयालाल जी मनावत (महामंत्री, श्री रांकावत जाति समाज संस्था बिरामी चौकी) तथा श्री किशोरकुमार जी गोयल (अध्यक्ष, श्री चारभुजा मंदिर धर्मशाला ट्रस्ट गोडवाड़-बिरामी चौकी) सहित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहें !
समाज एवं ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहे !

