PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पाली। राजस्थान ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय सिरोही ने ग्राम जाखोड़ा में नींव समृद्धि की ओर अभियान के तहत किसान चौपाल का आयोजन किया
सुमेरपुर। राजस्थान ग्रामीण बैंक चित्र कार्यालय सिरोही द्वारा ग्राम जाखोड़ा में किसानों एवं ग्रामीणों को भारत सरकार तथा राजस्थान सरकार एवं राजस्थान ग्रामीण बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से किसान चौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक, सिरोही गौरव मोहे एवं शाखा सुमेरपुर प्रबंधक महेंद्र कुमार शर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों एवं किसानों को संबोधित किया। उन्होंने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, किसान स्वावलंबन ऋण योजना, पशुपालन एवं डेयरी ऋण योजनाओं सहित विभिन्न कृषि एवं बैंकिंग सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।
क्षेत्रीय प्रबंधक श्री गौरव मोहे ने नींव समृद्धि की ओर अभियान के तहत सशक्त किसान समृद्ध राजस्थान के उद्देश्य को सार्थक करने के लिए कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए राजस्थान ग्रामीण बैंक की विशेष ऋण योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने तथा बैंकिंग सेवाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि राजस्थान ग्रामीण बैंक किसानों की आर्थिक उन्नति एवं ग्रामीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों की बैंकिंग संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
बैंक की सुमेरपुरशाखा के प्रबंधक महेंद्र कुमार शर्मा ने किसानों को समय पर ऋण अदायगी, डिजिटल बैंकिंग, साइबर सिक्योरिटी, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं सरकारी अनुदान योजनाओं की जानकारी देते हुए बैंक द्वारा उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं के बारे में बताया।


