PALI SIROHI ONLINE
सुमेरपुर | मुख्य बाजार स्थित अग्रवाल फर्नीचर से दो कूलर चोरी करने के मामले में सुमेरपुर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी किए गए दोनों कूलर और उन्हें ले जाने में इस्तेमाल किया गया रिक्शा भी बरामद कर लिया है।
थानाधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि अग्रवाल फर्नीचर पर कार्यरत जीतू उर्फ जितेंद्र मीणा पर शोरूम से दो कूलर चोरी करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार उसने अपने परिचित रिक्शा चालक किरण कुमार खटीक को बुलाया और दोनों कूलर रिक्शे में रखवाकर वहां से ले गया। गर्मी के मौसम में दिनभर कूलरों की बिक्री और खरीदारी के बीच शोरूम से कूलर गायब होने की जानकारी मिलने पर मामला चर्चा का विषय बन गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों आरोपियों तक पहुंच गई।


