PALI SIROHI ONLINE
पाली | मारवाड़ जंक्शन के आउवा रोड मुख्य बस स्टैंड के पास सोमवार शाम 8 बजे नशे में धूत दो युवकों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार शाम 8 बजे बस स्टैंड के पास दो युवकों ने अचानक से फायरिंग कर दी। इससे दहशत का माहौल बन गया।
घटना स्थल पर मारवाड़ जंक्शन थानाधिकारी राजेंद्र कुमार खदाव सहित जाब्ते के साथ पहुंचे। मौके से नशे में धूत दो युवकों हिरासत में लिया। थानाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि फायरिंग करने वाले प्रहलाद सिंह और करण सिंह निवासी दुदोड़ को हिरासत में लिया। दोनों आरोपियों से दो पिस्तौल बरामद की।


