PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
शहरी सेवा शिविर 2026 के अन्तर्गत शिविर का आयोजन
तखतगढ 15 जून (खीमाराम मेवाडा) राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार नगरपालिका कार्यालय के सभा भवन में संचालित शहरी सेवा शिविर 12 जून से 15 जुलाई 2026) के अन्तर्गत सोमवार को पालिका कार्यालय सभा भवन में शहरी सेवा शिविर 2026 के अन्तर्गत शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में शहरी सेवा शिविर में कृषि भूमि नियमन के 01, 69-क के 02, पट्टे वितरित किये गये, नामान्तरण के 01 प्रकरण, भुखण्डो के उप विभाजन / पुर्नगठन के 01 प्रकरण, भवन निर्माण इजाजत के 01 प्रकरणों सहित जन्म मृत्यु 08 व विवाह पंजीयन 02 प्रमाण पत्र जारी किये गये। शहरी सेवा शिविर 2026 के प्रथम दिवस केम्प के दौरान पीएम स्वनिधि के अन्तर्गत 15000/- का ऋण के प्राप्त आवेदन को उसी दिवस स्वीकृत किया गया।
जिससे ऋण स्वीकृत होने से (1) कैलाश कुमार द्वारा राज्य व नगर पालिका प्रशासन को धन्यवाद प्रकट किया गया। साथ ही उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका निवर्तमान उपाध्यक्ष मनोज नामा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी, निवर्तमान पार्षद राजेश कुमावत, जगदीश कुमार, सुरेश कुमार एवं समस्त पालिका कार्मिक उपस्थित रहे।


