PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपुर में मध्यरात्रि बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
सुमेरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र में मध्यरात्रि बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बाली उपखंड के सेंदला निवासी विशाल पुत्र करमा राम देवासी, हाल निवासी सुमेरपुर, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मध्यरात्रि के दौरान उसकी बाइक अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई।
रिपोर्ट के आधार पर सुमेरपुर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश तेज कर दी गई है।


