PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपुर सदर थाने में मारपीट का मामला दर्ज, तीन आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू
सुमेरपुर। सुमेरपुर सदर थाना क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बाली उपखंड के खिवन्दी निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र वागाराम घांची ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि महेंद्र कुमार घांची सहित तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट की।
रिपोर्ट के आधार पर सुमेरपुर सदर पुलिस ने महेंद्र कुमार घांची सहित तीन आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मारपीट के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।


