PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र में भैंस चोरी का मामला दर्ज, अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
बाली। बाली उपखंड के नाना पुलिस थाना क्षेत्र में भैंस चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर नाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि नाना निवासी श्रवण सिंह पुत्र शंकर सिंह राजपूत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी भैंस अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा अज्ञात चोरों की तलाश तेज कर दी गई है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।


