• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपुर सदर पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते हुये 02 टेक्टर ट्रॉली जब्त की, एक गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 2, 2026
in Local
0
सुमेरपुर सदर पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते हुये 02 टेक्टर ट्रॉली जब्त की, एक गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, चैनसिंह महैचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली एवं जितेन्द्र सिंह आरपीएस पुलिस उपाधीक्षक सुमेरपुर, जिला पाली के निकटतम सुपरविजन में एवं थानाधिकारी भगाराम निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर सदर, जिला पाली के नेतृत्व में अवैध बजरी खनन पर अंकुश लगाने हेतु थाना स्तर पर एक विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीमः-
1.कैलाशचन्द्र उ.नि. पुलिस थाना सुमेरपुर सदर, जिला पाली।
2.जालाराम सउनि चौकी प्रभारी पालडी जोड थाना सुमेरपुर सदर, जिला पाली।

  1. दशरथसिंह कानि 733 पुलिस थाना सुमेरपुर सदर, जिला पाली।
  2. प्रवीण कानि न 587 पुलिस थाना सुमेरुपर सदर, जिला पाली।
  3. हनुमान राम कानि 441 पुलिस थाना सुमेरपुर सदर, जिला पाली।
    6.दिलीप कानि न. 1810 पुलिस थाना सुमेरपुर सदर, जिला पाली।
  4. मुकेश कुमार कानि 1809 पुलिस थाना सुमेरपुर सदर, जिला पाली।
  5. पेपसिंह कानि चालक नं. 1253 पुलिस थाना सुमेरपुर सदर, जिला पाली।

घटना प्रकरणः 01. दिनांक 01.08.2026 को टीम नं. 01 प्रभारी कैलाशचन्द उ.नि. मय जाप्ता दिलीप कानि. 1810, हनूमानराम कानि. 441 जरिए सरकारी वाहन बोलेरो, चालक पेपसिहं कानि. 1253 व टीम नं. 02 श्री जालाराम सउनि मय जाब्ता दशरथसिंह कानि 733, प्रवीण कानि 587 मय हाईवे वाहन व चालक के पुलिस अधीक्षक महोदय पाली के आदेशानुसार अवैध खनन की रोकथाम हेतु कार्यवाही के लिए रवाना होकर कार्यवाही हेतु हल्का क्षेत्र में तलाश करते हुये टीम नं. 01 द्वारा अवैध बजरी खनन एक व्यक्ति महेन्द्रा ट्रेक्टर की ट्रोली में बजरी भरकर आता हुआ दिखाई देने पर उक्त ट्रेक्टर मय ट्रोली को रूकवाकर चालक को नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रणजीत पुत्र राजाराम हीरागर उम्र 35 साल पैशा ठेकेदार निवासी जुना जाखोड़ा रोड़ सुमेरपुर पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली होना बताया जिसे बजरी के संबंध पूछा तो सिरोही की तरफ से अवैध तरीके से बजरी चोरी कर भरना बताया। जो मौके की कार्यवाही कर हमरा थाना लेकर आये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 130/2026 धारा 303 (2) बीएनएस एवं 4/21 एम एम डी आर एक्ट पुलिस थाना सुमेरपुर सदर जिला पाली में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। इसीप्रकार टीम नं. 02 द्वारा अवैध खनन की रोकथाम हेतु हल्का क्षेत्र पुराडा, कोरटा तलाश करता हुआ कोरटा मे जवाई नदी पहुंचा जहां पर एक व्यक्ति कोरटा नदी में अवैध बजरी ट्रेक्टर की ट्रोली भरकर फतापुरा व सलोदरिया की तरफ कच्चे रास्ते से जा रहा है। जहां एक POWERTRAC कम्पनी का बिना नम्बरी ट्रेक्टर मय ट्रोली बरंग निला में अवैध बजरी लगभग आधी ट्रोली भरी हुई खड़ा मिला जिसके आस पास व्यक्ति / चालक की तलाश की गई मगर कोई व्यक्ति / चालक नही मिला जो मौके की कार्यवाही कर हमरा थाना लेकर आये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 130/2026 धारा 303 (2) बीएनएस एवं 4/21 एम एम डी आर एक्ट पुलिस थाना सुमेरपुर सदर जिला पाली में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

गिरफतारशुदा मुलजिम एवं आपराधिक विवरणः-
01रणजीत पुत्र राजाराम हीरागर उम्र 35 साल पैशा ठेकेदार निवासी जुना जाखोड़ा रोड़ सुमेरपुर पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली।

Previous Post

जहरीले अज्ञात जीव के काटने से युवक हुआ अचेतः सीने और पेट दर्द के बाद बेहोशी छाई, गंभीर हालत में इलाज जारी

Next Post

पामेरा में चोरी की वारदात का खुलासा 02 गिरफ्तार कर माल मशरूका बरामद

Next Post
पामेरा में चोरी की वारदात का खुलासा 02 गिरफ्तार कर माल मशरूका बरामद

पामेरा में चोरी की वारदात का खुलासा 02 गिरफ्तार कर माल मशरूका बरामद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page