PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा जिले में हुई नकबजनी व चोरी की वारदात का खुलाशा करने हेतु अज्ञात चोरों की धडपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व अशोक आंजना वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन मे अमराराम निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया जाकर 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना विवरणः – दिनांक 31.07.2026 को प्रार्थी श्री प्रवीण कुमार पुत्र चुनाजी जाति सुथार उम्र 38 साल निवासी पामेरा पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही ने पुलिस थाना अनादरा पर उपस्थित होकर रिपोर्ट पेश की कि मै वॉटर वर्क्स पामेरा पर कार्य करता हूँ वॉटर वर्क्स पामेरा पर पानी के बोर के पास पाईप जिसके पम्प लगे हुये पड़े थे उक्त पाईप को जो पम्प से जुडा हुआ था कल दिनांक 30.07.2026 को शाम के समय कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गये वगैरा पर प्रकरण सं. 119 दिनांक 31.07.2026 धारा 303(2) बीएनएस मे दर्ज किया जाकर माल, मुल्जिम की सरगर्मी से तलाश शुरू की गई।
जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा घटना का जल्द पर्दाफाश पर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी व माल मशरूका की बरामदगी हेतु विशेष टीम का गठन किया जाकर माल, मुल्जिम की तलाश व पतारसी शुरू की गई। घटनास्थल के आसपास में लोगों से पुछताछ व आसुचना संकलन की गई तथा गहन तकनिकी अनुसंधान किया गया। दौराने तलाश प्रकरण की घटना कारित करने में संलिप्त मुल्जिमों का चिन्हिकरण किया गया जिसमे मुल्जिमान हंसाराम पुत्र भुताराम जाति कोली उम्र 40 साल निवासी हडमतिया पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही व चतराराम पुत्र कानाराम जाति गरासिया उम्र 21 साल निवासी हडमतिया पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही द्वारा प्रकरण की घटना कारित करना पाया जाने पर दोनों मुल्जिमानों की तलाश की जाकर दिनांक 01.08.2026 को दोनों मुल्जिमान हंसाराम व चतराराम को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में माल मशरूका पानी का पाईप मय वॉल बरामद किया जाकर बाद अनुसंधान दोनों मुल्जिमानों को न्यायालय में पेश कर जे.सी. करवाये गये।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
- हंसाराम पुत्र भुताराम जाति कोली उम्र 40 साल निवासी हडमतिया पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही
- चतराराम पुत्र कानाराम जाति गरासिया उम्र 21 साल निवासी हडमतिया पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही
गठित टीमः-
1- अमराराम निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा।
2- योगेन्द्रसिंह हैड कानि. 143, पुलिस थाना अनादरा।
3- मेलाराम कानि. 881, पुलिस थाना अनादरा।
4- सोनाराम कानि. 556, पुलिस थाना अनादरा।
5- गोविन्दराम कानि. 834, पुलिस थाना अनादरा।
6- राजेन्द्रसिंह कानि. 123, पुलिस थाना अनादरा।


