• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जहरीले अज्ञात जीव के काटने से युवक हुआ अचेतः सीने और पेट दर्द के बाद बेहोशी छाई, गंभीर हालत में इलाज जारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 2, 2026
in Local
0
जहरीले अज्ञात जीव के काटने से युवक हुआ अचेतः सीने और पेट दर्द के बाद बेहोशी छाई, गंभीर हालत में इलाज जारी

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही:-सिरोही जिले में आबूरोड के चंद्रावती क्षेत्र में रेलवे लाइन पर काम कर रहे एक मजदूर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में सिरोही के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, ब्यावर निवासी मुकेश कुमार चंद्रावती-आबूरोड रेलवे लाइन पर ट्रैक पर कार्य कर रहे थे। रात को खाना खाकर सोने के बाद, सुबह करीब 3 बजे उसकी तबीयत खराब होने लगी।सिरोही ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज

मुकेश को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। हालांकि, कुछ देर बाद उसके सीने और पेट में दर्द शुरू हो गया और धीरे-धीरे बेहोशी छाने लगी।

इसके बाद उसके साथी उन्हें वापस आबूरोड के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, मुकेश को सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

हालत गंभीर बनी हुई है

सिरोही अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया है, लेकिन उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मुकेश के साथ आए एक अन्य श्रमिक ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

श्रमिक ने परिजनों को यह भी बताया कि सिरोही ट्रॉमा सेंटर से उसे आगे उदयपुर या अजमेर रेफर किया जा सकता है।

Previous Post

फालना में कांग्रेस की बैठक में नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर बनाई गई रणनीतिक

Next Post

सुमेरपुर सदर पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते हुये 02 टेक्टर ट्रॉली जब्त की, एक गिरफ्तार

Next Post
सुमेरपुर सदर पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते हुये 02 टेक्टर ट्रॉली जब्त की, एक गिरफ्तार

सुमेरपुर सदर पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते हुये 02 टेक्टर ट्रॉली जब्त की, एक गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page