• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

स्वरूपगंज-शिवगढ़ विद्युत खंभे से लटकता मिला मगाराम देवासी का शव ,पुलिस ने की जांच शुरू

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 22, 2026
in Local
0
स्वरूपगंज-शिवगढ़ विद्युत खंभे से लटकता मिला मगाराम देवासी का शव ,पुलिस ने की जांच शुरू

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव के पास 33 हजार केवी बिजली लाइन के खंभे से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों ने शव को खंभे से लटका देखा, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना स्वरूपगंज पुलिस को दी गई। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर घटनास्थल को सील कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने मृतक की पहचान शिवगढ़ निवासी मंगाराम देवासी के रूप में की है। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और स्वरूपगंज के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

सिरोही-बैंक में नकली सोना रखकर 82 लाख की धोखाधड़ी के चार आरोपी गिरफ्तार,अन्य की तलाश जारी

Next Post

फालना-इंद्रजीत राजपुरोहित हत्याकांड मामले में समाज ने SP को दिया ज्ञापन

Next Post

फालना-इंद्रजीत राजपुरोहित हत्याकांड मामले में समाज ने SP को दिया ज्ञापन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page