• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही-बैंक में नकली सोना रखकर 82 लाख की धोखाधड़ी के चार आरोपी गिरफ्तार,अन्य की तलाश जारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 22, 2026
in Local
0
सिरोही-बैंक में नकली सोना रखकर 82 लाख की धोखाधड़ी के चार आरोपी गिरफ्तार,अन्य की तलाश जारी

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-आईडीबीआई बैंक, सिरोही में नकली सोना गिरवी रखकर 82 रुपए लाख की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बैंक के तत्कालीन प्रबंधक ने इस संबंध में कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार आईडीबीआई बैंक के तत्कालीन प्रबंधक मनीष कुमार राज ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कैलाश कुमार, नूर मोहम्मद, एसके असमूल, सोमनाथ, दिलीप कुमार, नवल सिंह और रवि कुमार ने बैंक के पैनल गोल्ड वैल्यूअर और मूल्यांकनकर्ता मोतीलाल सोनी और शेख अंबर अली के साथ मिलकर धोखाधड़ी की।

आरोपियों ने कथित तौर पर नकली सोने के आभूषणों को असली बताकर गिरवी रखा। उन्होंने फर्जी मूल्यांकन रिपोर्ट और दस्तावेज तैयार किए, जिससे नकली सोने के जेवर की कीमत असली सोने के बराबर दर्शाई गई। इस तरह बैंक को धोखा देकर लोन प्राप्त किया गया।शिकायत में बताया गया कि 26 अक्टूबर 2023 को कैलाश कुमार सरगरा (उधारकर्ता) और मोतीलाल सोनी (मूल्यांकनकर्ता) ने 2 लाख 74 हजार का गोल्ड लोन लिया था। इसी तरह 19 दिसंबर 2023 को लगभग 4 लाख 90 हजार का एक और गोल्ड लोन लिया गया। इन सभी ने मिलकर विभिन्न तरीकों से कुल 82 लाख रुपए की धोखाधड़ी की।

पुलिस ने इस मामले में शेख अंबर अली, नूर मोहम्मद, सोमनाथ और रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से मेडिकल जांच के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।

Previous Post

रानी-बाइक व बुलेट की टक्कर में महिला सहित चार घायल,घायल बालडी,सादड़ी व पुनाडीया के निवासी बताए जा रहे हैं

Next Post

स्वरूपगंज-शिवगढ़ विद्युत खंभे से लटकता मिला मगाराम देवासी का शव ,पुलिस ने की जांच शुरू

Next Post
स्वरूपगंज-शिवगढ़ विद्युत खंभे से लटकता मिला मगाराम देवासी का शव ,पुलिस ने की जांच शुरू

स्वरूपगंज-शिवगढ़ विद्युत खंभे से लटकता मिला मगाराम देवासी का शव ,पुलिस ने की जांच शुरू

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page