• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

फालना-इंद्रजीत राजपुरोहित हत्याकांड मामले में समाज ने SP को दिया ज्ञापन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 22, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-फालना-खुडाला के व्यापारी इंद्रजीत सिंह राजपुरोहित हत्याकांड के मामले में आज समाज के लोग एसपी से मिले। हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजस्थान प्रदेश राजपुरोहित महासभा ने कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी और एसपी मोनिका सेन को ज्ञापन सौंपा।

राजस्थान प्रदेश राजपुरोहित महासभा प्रदेशाध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने बताया- ज्ञापन में बताया गया है कि मामले में त्वरित जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। नहीं तो राजपुरोहित समाज 24 मई को धरना प्रदर्शन करेगा।

इस मामले में महासभा अध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने राजपुरोहित महासभा की सात सदस्याई कमेटी का गठन कर महासभा के प्रदेश महामंत्री शैतान सिंह वरकाणा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह नाडोल, रतन सिंह बारवा टिकायत, जय सिंह रानी गांव, प्रकाश सिंह पावा, नन्दू सिंह बारवा, जय सिंह सोकड़ा की समिति बनाई है। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में महासभा का संपूर्ण संगठन पीड़ित परिवार के साथ है और उनके संघर्ष में जिलेभर से भारी संख्या में महासभा पदाधिकारी भाग लेंगे।

Previous Post

स्वरूपगंज-शिवगढ़ विद्युत खंभे से लटकता मिला मगाराम देवासी का शव ,पुलिस ने की जांच शुरू

Next Post

चपरासी ने 10 साल की बच्ची से की छेड़छाड़ः बहला-फुसलाकर कमरे में ले गया, बच्ची के रोने पर भागा आरोपी, पुलिस ने गिरफ्तार किया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page