PALI SIROHI ONLINE
जगे सिंह देवड़ा
वीर शिरोमणी दुर्गादास राठौड की जयंती पर IFWJ का जिला स्तरीय स्नेह मिलन समारोह स्वरूपगंज में
- पत्रकारों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाने पर जोर।
- वीर शिरोमणी दुर्गादास राठौड़ की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) की ओर से सिरोही जिले का जिला स्तरीय स्नेह मिलन समारोह सरूपगंज के धनारी हाईवे स्थित निजी होटल में भव्य रूप से आयोजित किया गया
- कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक समाराम गरासिया, संगठन प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनवीर सिंह चुंडावत, सिरोही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह चौहान, प्रदेश सचिव एवं उदयपुर संभाग प्रभारी विक्रम सिंह करनोत , प्रदेश कोषाध्यक्ष नकुल शर्मा, भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष अशोक कुमावत के आतिथ्य में हुआ।
- कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के बीच आपसी संवाद, संगठनात्मक मजबूती, पत्रकार हितों की रक्षा, पत्रकार सुरक्षा कानून तथा भविष्य में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।



