• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी की बेटी तनुकंवर राठौड़ दिल्ली में प्रधानमंत्री के सामने देंगी प्रस्तुति

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 13, 2026
in Local
0
रानी की बेटी तनुकंवर राठौड़ दिल्ली में प्रधानमंत्री के सामने देंगी प्रस्तुति

PALI SIROHI ONLINE

रानी की बेटी तनुकंवर राठौड़ दिल्ली में प्रधानमंत्री के सामने देंगी प्रस्तुति

नगराज वैष्णव
रानी। रानी तहसील के शिवास गांव के सामान्य परिवार की बेटी एवं एनसीसी कैडेट तनुकंवर राठौड़ का चयन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में प्रधानमंत्री के सामने प्रस्तुति देने वाले एनसीसी कैडेट्स के समूह में हुआ है।
तनुकंवर के पिता सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्य करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद तनुकंवर ने अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल कर परिवार के साथ क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।

15 अगस्त को दिल्ली में प्रधानमंत्री के सामने होने वाले कार्यक्रम में तनुकंवर एनसीसी कैडेट्स के चयनित समूह के साथ प्रस्तुति देंगी। इस दौरान कैडेट्स द्वारा सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का लोगो बनाया जाएगा। तनुकंवर का चयन आईडीसी (इंडिपेंडेंस डे कैंप) के लिए भी हुआ है।
तनुकंवर के चयन पर परिजनों एवं ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे रानी क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए तनुकंवर को शुभकामनाएं दीं।

Previous Post

वीर शिरोमणी दुर्गादास राठौड की जयंती पर IFWJ का जिला स्तरीय स्नेह मिलन समारोह स्वरूपगंज में हुआ

Next Post

बलाना-भाजपा की जनविरोधी नीतियों और कांग्रेस की एकजुटता से पंचायत चुनाव में मिलेगी जीत: हरिशंकर मेवाड़ा

Next Post

बलाना-भाजपा की जनविरोधी नीतियों और कांग्रेस की एकजुटता से पंचायत चुनाव में मिलेगी जीत: हरिशंकर मेवाड़ा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page