• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही-संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतीः लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस, पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 13, 2026
in Local
0
सिरोही-संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतीः लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस, पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही शहर के नेहरू पार्क में संदिग्ध अवस्था में मिले एक युवक और युवती को पुलिस ने पकड़ा। युवती की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

गुरुवार दोपहर कालिका यूनिट की टीम को स्थानीय लोगों ने नेहरू पार्क में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक युवक और युवती संदिग्ध अवस्था में मिले।मौके पर मौजूद कुछ आक्रोशित लोगों ने युवक-युवती को पीटने का प्रयास किया, लेकिन कालिका यूनिट की टीम ने उन्हें बचाया और कोतवाली पुलिस और महिला पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस युवक इकबाल खान पुत्र अब्दुल खान निवासी डाबा भीलवाड़ा को अपने साथ ले गई, जबकि युवती को महिला थाने ले जाया गया।

महिला थाना अधिकारी माया पंडित ने बताया कि युवती पास के एक गांव की रहने वाली है और उसके पिता नहीं हैं। पुलिस ने उसके भाई को बुलाया, जिसके बाद उसकी मां और अन्य परिजन भी थाने पहुंचे। युवती से लगातार पूछताछ की जा रही है और उसकी रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया।

नेहरू पार्क के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि सुबह 11 बजे के बाद से पार्क में युवक-युवतियों का आना-जाना शुरू हो जाता है। इनमें नाबालिग लड़कियां भी शामिल होती हैं। लोग उन्हें कुछ कहने से डरते हैं क्योंकि उन्हें आशंका है कि वे उन पर ही झूठे आरोप लगा सकते हैं। शाम के समय पार्क नशेड़ियों का अड्डा भी बन जाता है।

महिला थाना अधिकारी माया पंडित ने पुष्टि की कि युवती की रिपोर्ट के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Previous Post

कॉग्रेस निकाय प्रकोष्ठ में जीवराज बोराणा को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संतोखसिंह बाजवा को प्रदेश महासचिव नियुक्त करने पर समर्थकों में खुशी

Next Post

वीर शिरोमणी दुर्गादास राठौड की जयंती पर IFWJ का जिला स्तरीय स्नेह मिलन समारोह स्वरूपगंज में हुआ

Next Post
वीर शिरोमणी दुर्गादास राठौड की जयंती पर IFWJ का जिला स्तरीय स्नेह मिलन समारोह स्वरूपगंज में हुआ

वीर शिरोमणी दुर्गादास राठौड की जयंती पर IFWJ का जिला स्तरीय स्नेह मिलन समारोह स्वरूपगंज में हुआ

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page