• April 18, 2026

सरूपगंज मैं चोरी के मामले का हुआ पर्दाफाश,आरोपी प्रशांत रावल गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधों का अधिक से अधिक खुलासा करने हेतु निर्देशित करने पर  किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में  ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज मय टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंच निरीक्षण किया गया व परिवादी के पुत्र प्रशांत रावल पुत्र  सुरेश कुमार जाति रावल उम्र 24 साल निवासी सदर बाजार सरूपगंज को दस्तयाब कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ की गई तो अभियुक्त प्रशांत ने उक्त घटना कारित करना बताया। जिस पर अभियुक्त को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ जारी हैं।

घटना विवरणः- प्रार्थी ने दिनांक 17.04.2026 को रिपोर्ट पेश कर बताया कि दिनांक 15.04.2026
की दोपहर 2 बजे के आस पास में अपने घर से खाना खाकर अपनी दुकान पर आया हुआ था व मेरी पत्नि मंदिर गई हुई थी तथा मेरा पुत्र प्रशांत रावल उम्र 24 वर्ष अपने घर पर ही सोया हुआ था दोपहर करीब 4.30 बजे के आस पास मेरा पुत्र प्रशांत मेरे पास आया और मुझे अपने घर की चाबी देकर निकल गया शाम करीब 6.30 बजे के आस पास जब मेरी पत्नि घर पहुँची और उसके पास रखी चाबी से घर का दरवाजा खोल अंदर गई व देखा तो मंदिर में रखी दशा माता के चांदी की मुर्ति सवा किलो, दशा माता का वाहन ऊंट के चांदी की मूरत 1 किलो, माताजी का टीका गायब था जिस पर मैंने घर जाकर अपने पुत्र प्रशांत को फोन किया तो फोन बंद आ रहा हैं तथा घर से घायब हैं वगैरा रिपोर्ट पर अपराध संख्या 107/2026 धारा 303(2) बीएनएस पुलिस थाना सरूपगंज में दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तः- प्रशांत रावल पुत्र  सुरेश कुमार जाति रावल उम्र 24 साल निवासी सदर बाजार सरूपगंज पुलिस थाना सरूपगंज जिला सिरोही।

पुलिस टीमः-
1. ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज।
2. शंकरलाल हैडकानि नंबर 374 पुलिस थाना सरूपगंज।
3. किरण कुमार कानि नंबर 174 पुलिस थाना सरूपगंज।
4.फतेहदान कानि नंबर 465 पुलिस थाना सरूपगंज।
5. ओमप्रकाश कानि नंबर 292 पुलिस थाना सरूपगंज।

You cannot copy content of this page