• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांडेराव-मोबाइल सिम बैचने वाले युवक के साथ मारपीट करते हुए उसकी बाइक को तोडा, घटना सीसी टीवी में हुई कैद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 18, 2026
in Local
0
सांडेराव-मोबाइल सिम बैचने वाले युवक के साथ मारपीट करते हुए उसकी बाइक को तोडा, घटना सीसी टीवी में हुई कैद

PALI SIROHI ONLINE

नटवर मेवाडा

सांडेराव-मोबाइल सिम बैचने वाले युवक के साथ मारपीट करते हुए उसकी बाइक को तोडा, घटना सीसी टीवी में हुई कैद
सांडेराव: मोबाइल सिम बेच रहे युवकों पर जानलेवा हमला, दबंगों ने की लूट और तोड़फोड़

सांडेराव (पाली) | 
कस्बे के हनुमान चौक पर शुक्रवार सुबह सरेआम गुंडागर्दी का तांडव देखने को मिला। यहाँ मोबाइल सिम बेचने आए तीन युवकों पर स्थानीय दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल पीड़ितों के साथ मारपीट की, बल्कि उनकी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी तोड़ दिए।

पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने उनसे अवैध वसूली की मांग की थी और विरोध करने पर नकदी लूटकर फरार हो गए।

वसूली के लिए अड़ा, मना किया तो बरसाए पत्थर

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, गुड़ाजेतसिंह निवासी निखिल पुत्र गोपाल सिंह अपने साथियों जितेन्द्र अरोड़ा और महिपाल सिंह के साथ हनुमान चौक पर JIO कंपनी के सिम कार्ड बेच रहे थे। इसी दौरान सांडेराव निवासी प्रवीण सिंह भाटी अपने भाई के साथ वहाँ पहुँचा।

उसने युवकों से यहाँ काम करने के बदले ‘लाइसेंस’ के नाम पर पैसों की मांग की। जब युवकों ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने पत्थरों और लाठियों से उन पर हमला कर दिया।

5 मोबाइल और बाइक तोड़ी, 10 हजार लूटे

हमलावरों ने निखिल की मोटरसाइकिल को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। बीच- बचाव करने आए जितेन्द्र अरोड़ा के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके 5 कीमती स्मार्ट मोबाइल फोन तोड़ दिए और जितेन्द्र की जेब से 10 हजार रुपये छीन लिए। जाते-जाते आरोपियों ने उन्हें दोबारा सांडेराव आने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद पीड़ितों ने सांडेराव थाने पहुँचकर आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में सरेआम हुई इस घटना से व्यापारियों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

देखे वीडियो

Previous Post

आबुरोड-अहमदाबाद-जम्मू तवी ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट: सीट के लिए मारपीट की, कांच तोड़े

Next Post

सरूपगंज मैं चोरी के मामले का हुआ पर्दाफाश,आरोपी प्रशांत रावल गिरफ्तार

Next Post
सरूपगंज मैं चोरी के मामले का हुआ पर्दाफाश,आरोपी प्रशांत रावल गिरफ्तार

सरूपगंज मैं चोरी के मामले का हुआ पर्दाफाश,आरोपी प्रशांत रावल गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page