• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

अनादरा-टोपीदार नाली बंदूक बरामद कर वांछित आरोपी हड़मतिया निवासी जयंतीलाल गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 18, 2026
in Local
0
अनादरा-टोपीदार नाली बंदूक बरामद कर वांछित आरोपी हड़मतिया निवासी जयंतीलाल गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा जिले में अवैध हथियारों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मनोज कुमार गुप्ता वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविज़न में चलाये जा रहे उक्त अभियान के तहत कमलेश निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा के नेतृत्व मे स्पेशल टीम का गठन किया जाकर टीम द्वारा दिनांक 16.04.2026 को मुखबीर की सुचना पर अनादरा से हडमतिया जाने वाली डामर सडक के पास स्थित जयंति पुत्र दलाराम जाति कोली निवासी हडमतिया पुलिस थाना अनादरा अपने खातेदारी खेत के अन्दर बने रहवासी मकान के आगे अवैध बन्दुक लेकर खडा है तथा अभी कहीं जाने की फिराक में है। जयंति के घर के आगे पहुंचे तो जयन्ति अपने दाहिने हाथ में एक बन्दुक लेकर खडा मिला जो पुलिस बावर्दी को देखकर वहां से अवैध टोपीदार एक नाली बन्दुक नीचे फेंककर अपने मकान के पिछे की तरफ पगडंडी से झाड़ियों में भाग गया जिस पर बन्दुक को जब्त कर प्रकरण सख्या 57 दिनांक 16.04.2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर वाछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के भरसक प्रयास किये जाकर दिनांक 17.04.2026 को अभियुक्त जयंति उर्फ जयन्तिलाल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी जयन्तिलाल को आज रोज माननीय जेएम कोर्ट रेवदर मे पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तः जयंति उर्फ जयन्तिलाल पुत्र दलाजी उम्र 28 साल जाति कोली निवासी हडमतिया पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही।

गठित टीमः-
1. कमलेश नि.पु., थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा।
2.  हीराराम हैड कानि. 428, पुलिस थाना अनादरा।
3.  हरजीराम कानि. 803, पुलिस थाना अनादरा। (महत्वपूर्ण भुमिका)
4.  शैतानाराम कानि. 608, पुलिस थाना अनादरा।
5. गोविन्दराम कानि. 834, पुलिस थाना अनादरा।
6.  अम्बा महिला कानि. 867, पुलिस थाना अनादरा।
7. मनिषकुमार कानि. 309, पुलिस थाना अनादरा।

Previous Post

सरूपगंज मैं चोरी के मामले का हुआ पर्दाफाश,आरोपी प्रशांत रावल गिरफ्तार

Next Post

मालनु के मनीष मीना का RAS में चयन, गौतम ऋषि तरस्तके अध्यक्ष रतन मीणा सहित विभिन्न सरपंचों ने भी दी बधाई

Next Post

मालनु के मनीष मीना का RAS में चयन, गौतम ऋषि तरस्तके अध्यक्ष रतन मीणा सहित विभिन्न सरपंचों ने भी दी बधाई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page