PALI SIROHI ONLINE
जय नारायण सिंह
सोजत-आज दिनांक 12.08.2024 को अधोहस्ताक्षरकर्ता की अध्यक्षता में उपखण्ड क्षेत्र सोजत में हर घर तिरंगा सेलिब्रेशन सप्ताह की पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आज से 15.08.2024 को आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रमों यथा तिरंगा शपथ, तिरंगा केनवास, तिरंगा ट्रिब्यूट, तिरंगा रन, तिरंगा फुड फेस्टिवल, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा कन्सर्ट की रूपरेखा तय की गई। तिरंगा रन का आयोजन 13.08.2024 को सुबह 07:00 बजे हवाई पट्टी सोजत सिटी पर किया जाएगा, जिसमें सोजत उपखण्ड के समस्त नागरिक सादर आमंत्रित हैं। इसी प्रकार तिरंगा कन्सर्ट का आयोजन 14.08.2024 को शाम 05:00 बजे से राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय सोजत सिटी में किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम यथा तिरंगा कार्यकम, नुक्कड़, क्विज शॉ का आयोजन किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत महिलाएं सिलाई मशीन से तिरंगे बनाकर वेबसाइट https://harghartiranga.com पर अपलोड करें एवं 8302270307 नम्बर पर whatsapp कर सकती है, सबसे उत्कृष्ट तिरंगा बनाने वाली प्रतिभागी को स्वतंत्रता दिवस पर सग्मानित किया जाएगा। फुड फेस्टिवल दिनांक 13.08.2024 को सुबह 10:00 बजे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय सोजत सिटी में आयोजित किया जाएगा जिसमें हिस्सा लेने के लिए महिलाएं समय पर पहुंचकर भाग ले सकती है। समस्त उपखण्ड के नागरिक तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उक्त वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड कर तिरंगा सेलिब्रेशन का हिस्सा बन सकते हैं।