PALI SIROHI ONLINE
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, ओमप्रकाश चौधरी आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, प्रतीक मील आरपीएस वृताधिकारी पुलिस उप अधीक्षक सोजत, जिला पाली के निकटतम सुपरविजन में एवं कमला निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड़, के नेतृत्व में थाना हल्का क्षेत्र में बढती चोरियों व नकबजनी पर अंकुश लगाने हेतु थाना हाजा से टीम गठित की गई, उक्त टीम द्वारा ग्राम रेंदडी में हुई नकबजनी की वारदात में अभियुक्त सुगनलाल पुत्र स्वरूपराम उम्र 32 निवासी आलावास थाना सोजतरोड को दस्तयाब कर प्रकरण सख्या 53/2026 धारा 331 (1), 305 (ए) बीएनएस पुलिस थाना सोजतरोड में अभियुक्त को नियमानुसार गिरफतार किया जाकर माल मशरूका बरामदगी के प्रयास किये जा रहे है।
पुलिस टीमः-
1.कमला नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड
2. रामनिवास कानि 1315 पुलिस थाना सोजतरोड (विशेष भूमिका)
3.जसवंतसिंह कानि 299 पुलिस थाना सोजतरोड (विशेष भूमिका)
4.सुनिल डिडेल कानि 1593 पुलिस थाना सोजतरोड।
5.जोगेन्द्र सिंह कानि 121 साईबर सैल पाली।
घटना का सारांशः- मुलजिम सुगनलाल बदमाश व शातिर प्रवृति होने के कारण घटना कारित कर सकुनत से रूपोश होकर गिरफतारी से बचने के लिए मुंबई, कोलापुर, कर्नाटक व बैंगलोर इत्यादि स्थानों पर भाग जाने से टीम द्वारा कडी मेहनत व लगन से लगातार प्रयास किये जाकर मुखबीर, तकनीकी व आसुचना संकलन कर मुलजिम सुगन को बाद पुछताछ के गिरफतार किया गया। अभियुक्त से चुराये गये माल बरामद के प्रयास व अग्रीम अनुसंधान जारी है।
मुल्जिम का नाम पता
1.सुगनलाल पुत्र स्वरूपराम उम्र 32 निवासी आलावास थाना सोजतरोड
आमजन से अपीलः- पाली पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि यदि आपकी जानकारी में किसी भी प्रकार की आपराधिक संदिग्ध गतिविधि की सूचना हो, तो तत्काल व्हाट्सअप नम्बर 9251255006 पर उपलब्ध कराएं। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। आइए, एक सुरक्षित, जागरूक एवं नशामुक्त पाली के निमार्ण में पुलिस का सहयोग करें।

