PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पाली-ओला ई-बाइक्स के सर्विस सेंटर में अचानक आग लग गई। ऐसे में वहां खड़ी करीब 20 गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। गाड़ियों के अलावा बैटरियां और अन्य सामान भी जल गया। आग लगने की वजह का पता नहीं लग सका है। घटना पाली के सुमेरपुर में जाखा रोड पर स्थित ओला ई-बाइक्स सर्विस सेंटर पर सोमवार दोपहर घटी।
देखते ही देखते भभकी आग
जानकारी के अनुसार- सर्विस सेंटर में सोमवार दोपहर को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेज हो गई। लोगों ने दमकलकर्मियों को कॉल किया। लेकिन तब तक आग तेज हो चुकी थी। दमकल ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
तब तक लगभग 20 ई-बाइक्स और वहां रखी बैटरियां जल गईं। आग बुझाने में फायर मैन बसंत कुमार जोशी, संदीप कुमार, राजीवर, रूपेश, भूपेन्द्र, प्रकाश महावर आदि टीम जुटी रही। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी जैसा माहौल हो गया।
लोगों की भीड़ जुट गई। सुमेरपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को सर्विस सेंटर से दूर किया।

