PALI SIROHI ONLINE
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका पाली-सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, सुनील के. पंवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सैल पाली के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी निरमा विश्नोई निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र, जिला पाली के नेतृत्व में विशेष टीम को दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट के प्रकरण में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
पुलिस टीम :-
1. निरमा विश्नोई निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र पाली।
2. सम्पतराज सउनि० रीडर महिला अपराध अनुसंधान सैल पाली।
3. राहुल मेवाडा कानि. न. 549 महिला अपराध अनुसंधान सैल पाली।
4. ओमप्रकाश कानि.न. 198 पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र पाली।
5. शंकर बोस कानि.न. 532 पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र पाली।
घटना का सारांशः- दिनांक 15.08.2026 को पीड़िता द्वारा प्रस्तुत एक लिखित रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र, जिला पाली में प्रकरण संख्या 189/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, अभियुक्त साबिर खान पुत्र लाखे खान उम्र 30 वर्ष, जाति सिन्धी मुसलमान, निवासी गांव निम्बाड़ा, पुलिस थाना सदर पाली द्वारा पीड़िता को पिछले लगभग 01 वर्ष से शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम (दुष्कर्म) किया। इस संदर्भ में पुलिस ने धारा 70 (1), 69, 64(1), 64(2) (m),351 (2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) व पॉक्सो एक्ट 2012 की धारा 3/4 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3 (2) (va), 3 (2) (v) के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी है।
विशेष गठित टीम की कार्यवाही :-
पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र, पाली के प्रकरण संख्या 189/26 (गैंगरेप व पोक्सो एक्ट) में वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी साबिर खान को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिससे घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रत्येक पहलू पर बारीकी से अनुसंधान कर रही है और प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश व गिरफ्तारी के लिए टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
अभियुक्त का विवरणः-
1.साबिर खान पुत्र लाखे खान उम्र 30 साल निवासी गांव निम्बाडा पुलिस थाना सदर पाली पाली।

