PALI SIROHI ONLINE
सोजत-धाकड़ी मार्ग पर रविवार शाम धाकड़ी बंधे के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। नरसिंहपुरा सोजत निवासी बाबू खां पुत्र मिश्रु खां और लोहार कॉलोनी सोजत निवासी पुनाराम पुत्र राजूराम मोटरसाइकिल से धाकड़ी से सोजत सिटी की तरफ आ रहे थे। धाकड़ी बंधे के पास उनकी बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद पुनाराम की हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाबू खां का इलाज ट्रॉमा सेंटर में जारी है। ड्यूटी ऑफिसर सफी मोहम्मद ने हादसे की जानकारी दी।




