• April 30, 2026

सोजत रोड-रखरखाव कार्य के चलते कल 5 घंटे बिजली बंद रहेगी

PALI SIROHI ONLINE

जय नारायण सिंह सोजत

रखरखाव कार्य के चलते कल 5 घंटे बिजली बंद रहेगी
सोजत रोड।
विद्युत विभाग द्वारा निर्धारित रखरखाव कार्य के चलते कल दिनांक 01 मई 2026 को प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
सहायक अभियंता जितेंद्र माथुर ने बताया कि 11 केवी फीडर सोजत रोड से जुड़े क्षेत्रों में इस दौरान विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में फुलाद रोड, नेहरू पार्क के पास का क्षेत्र व विनोद नगर शामिल हैं।
विभाग ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

You cannot copy content of this page