• April 30, 2026

विद्यावाड़ी की छात्रा जयश्री ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति अवॉर्ड परीक्षा की उत्तीर्ण

PALI SIROHI ONLINE

विद्यावाड़ी की छात्रा जयश्री ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति अवॉर्ड परीक्षा की उत्तीर्ण
नगराज वैष्णव

रानी /पाली, 30 अप्रैल 2026: मरुधर महिला शिक्षण संघ संस्थान द्वारा संचालित लीलादेवी पारसमल संचेती अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, विद्यावाड़ी की कक्षा बारहवीं की छात्रा जयश्री ने राष्ट्रपति अवॉर्ड परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे जिले का मान बढ़ाया है।

जयश्री पाली जिले में राष्ट्रपति अवॉर्ड परीक्षा पास करने वाली विद्यावाड़ी की पहली छात्रा बनी हैं। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि समस्त विद्यावाड़ी परिवार और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

संस्था अध्यक्ष श्री कांति लालजी मेहता एवं संस्था सचिव श्री कैलाश टी कावेडीया ने इस उपलब्धि को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया और छात्रा को हार्दिक बधाई दी। संस्था निदेशक श्री एम. के. शर्मा ने जयश्री के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति नाथ ने इस अवसर पर पाली की सी.ओ. श्रीमती डिम्पल दवे, स्थानीय सचिव श्री लादू सिंह जी ब्लॉक बाली के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि जयश्री की इस सफलता ने क्षेत्र में स्काउट और गाइड गतिविधियों के प्रति सकारात्मक संदेश दिया है, जिससे अन्य विद्यार्थी भी प्रेरित होंगे।

विद्यालय परिवार ने जयश्री की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

You cannot copy content of this page