• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result

सोजत सिटी में जनगणना कार्य हेतु प्रथम प्रशिक्षण आयोजित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 30, 2026
in Local
0
सोजत सिटी में जनगणना कार्य हेतु प्रथम प्रशिक्षण आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

जय नारायण सिंह सोजत

सोजत सिटी में जनगणना कार्य हेतु प्रथम प्रशिक्षण आयोजित
तहसील सोजत अंतर्गत पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोजत सिटी में गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 को जनगणना कार्य के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रथम चरण का सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील जनगणना अधिकारी डॉ. दिलीप सिंह ने की।

प्रशिक्षण सत्र में फील्ड ट्रेनर्स श्री शैलेन्द्र सिंह एवं श्री मोहम्मद रफीक ने उपस्थित सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं—जैसे डेटा संग्रहण प्रक्रिया, डिजिटल माध्यमों का उपयोग, पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने—पर विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर तहसील जनगणना अधिकारी डॉ. दिलीप सिंह ने आमजन से 1 मई 2026 से 15 मई 2026 तक अधिक से अधिक स्व-जनगणना करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि नागरिक ऑनलाइन माध्यम (se.census.gov.in) के जरिए स्वयं भी जनगणना में भाग ले सकते हैं, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल और प्रभावी बनेगी।

प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को व्यवहारिक अभ्यास भी कराया गया, जिससे वे अपने कार्य को दक्षता के साथ संपादित कर सकें। कार्यक्रम में सभी सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को निर्देशित किया गया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें तथा जनगणना कार्य को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Previous Post

सोजत रोड-रखरखाव कार्य के चलते कल 5 घंटे बिजली बंद रहेगी

Next Post

बागोल निवासी भगवत सिंह सोलंकी आज हुए सेवानिवृत्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page