PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
विद्यार्थियों को बचत और साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति किया जागरूक,मृतका के नॉमिनी के खाते में रू 2 लाख जमा करवाए
तखतगढ 27 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) भारतीय रिज़र्व बैंक के तत्वावधान में एसबीआई बैंक द्वारा संचालित क्रिसिल फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सलोदरिया में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मदन लाल मेघवाल द्वारा विद्यार्थियों को बचत और कंपाउंडिंग की शक्ति, छात्रों के लिए बैंकिंग आवश्यकताएं, डिजिटल और साइबर स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना , प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के लाभों के बारे में बताया। साथ ही साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अनजान एप्लीकेशन डाउनलोड न करने और फ्रॉड कॉल से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गांव में बैंक की योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान ताराराम गर्ग, व्याख्याता बाबू लाल, इंद्र सिंह राणावत, चंदा कुमारी, देवीना मीणा, नरपत सिंह पंवार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
मृतका के नॉमिनी के खाते में रू 2 लाख जमा करवाए
घिसी देवी के की मृत्यु के बाद उनके खाते में चल रहे सरकारी बीमा (pmjjby) का क्लेम उनके पुत्र कुया लाल पुत्र भोपाराम निवासी चाणोद उनके बीमा राशी के 200000/- रुपये उनके नॉमिनी के खाते में दिलवाए। मौके पर चाणोद के शाखा प्रबंधक राजीव कुमार यादव,वेद प्रकाश ऑफिसर, शिवम सहायक कार्यालय, अंकिता कुमारी सहायक कार्यालय, ऑफिस बॉय राजू देवासी एवं शामिल रहे ।





