PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-माउंट आबू में दीपोत्सव और पर्यटन सीजन की तैयारियों को लेकर एक बैठक हुई। यह बैठक महात्मा गांधी नगर पालिका पुस्तकालय में उपखंड अधिकारी राहुल श्रीवास्तव व नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अध्यक्षता में हुई। इसमें व्यापारिक संस्थानों के अध्यक्ष और जनप्रतिनिधि शामिल थे।
सैलानियों के लिए पार्किंग व्यवस्था मजबूत करने पर चर्चा हुई। पोलो ग्राउंड और राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल परिसरको पार्किंग के लिए चुना गया है। शहर में लगातार सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाएगा। प्रशासन ने दर्शनीय स्थलों पर जाम न लगने और शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्लान भी बनाया है।
नक्की झील पर दीपोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें सभी व्यापारिक संस्थान सहयोग करेंगे। पूरे शहर में आकर्षक लाइटिंग की जाएगी। शहर के अधिकांश स्थानों पर भी लाइटिंग की व्यवस्था जन सहयोग के माध्यम से की जाएगी । बैठक में आबू लघु व्यापार संघ, नक्की झील व्यापार संघ, मुख्य बाजार होटल एसोसिएशन सहित कई प्रतिनिधि मौजूद थे।

