PALI SIROHI ONLINE
स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में जीवराज बोराणा को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संतोखसिंह बाजवा को प्रदेश महासचिव नियुक्त किए जाने पर बधाई
पाली। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ) में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जीवराज बोराणा को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व पार्षद संतोखसिंह बाजवा को प्रदेश महासचिव नियुक्त किए जाने पर कांग्रेसजनों ने बधाई देते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जीवन खान, संस्थापक सदस्य केवलचन्द गुलेच्छा एवं प्रदेश कांग्रेस सदस्य महावीरसिंह सुकरलाई का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, जिला उपाध्यक्ष भंवर राव, संगठन महासचिव जोगाराम सोलंकी, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सांखला, जिला महासचिव आमीन अली रंगरेज,मंडल अध्यक्ष राजू सोलंकी, पूर्व पार्षद जयसिंह राजपुरोहित, सुनील रामावत, संजय परमार सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी अपने अनुभव एवं सक्रियता से स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत करेंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


