• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

स्पीड ब्रेकर पर बाइक बेकाबू होकर फिसलीःदादा-दादी और मासूम पोता घायल, भैंस के टकराने से बाइक सवार गंभीर घायल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 21, 2026
in Local
0
स्पीड ब्रेकर पर बाइक बेकाबू होकर फिसलीःदादा-दादी और मासूम पोता घायल, भैंस के टकराने से बाइक सवार गंभीर घायल

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही और जालोर जिले में हुए 2 अलग-अलग सड़क हादसों में दादा-दादी और पोता सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को सिरोही के सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इनमें दादा-दादी की हालत चिंताजनक बनी हुई है।पहली घटना सिरोही सदर थाना क्षेत्र की है। वेलांगरी से बालदा जा रहे खंगारा राम देवासी, उनकी पत्नी लक्ष्मी और 5 वर्षीय पोता हितेश बाइक पर सवार थे। रास्ते में स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।

दादा-दादी और पोते के सिर में गंभीर चोटें आई

इस हादसे में दादा-दादी और पोता तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए वेलांगरी के प्राथमिक उपचार केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने बताया कि तीनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

भैंस से टकराई बाइक, घिसटने से युवक गंभीर घायल दूसरी घटना जालोर जिले की है। सियाणा गांव निवासी राजकुमार बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक भैंस उनकी बाइक से टकरा गई।

टकराव के बाद बाइक दूर तक घिसटती चली गई, जिससे राजकुमार के सिर, हाथ और पैरों में चोटें आईं। उन्हें भी इलाज के लिए सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया गया है और उनका इलाज लगातार जारी है।

Previous Post

सांडेराव-गाजे-बाजे के साथ उत्तर भारत की चार धाम यात्रा पर रवाना हुए नौ श्रद्धालु

Next Post

सिरोही-ट्रेलर-बाइक की भिड़ंत, 3 की मौतः दो दिन बाद होने वाली थी शादी, खरीददारी करने चचेरे भाई और मामा के साथ निकला था युवक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page