• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांडेराव-गाजे-बाजे के साथ उत्तर भारत की चार धाम यात्रा पर रवाना हुए नौ श्रद्धालु

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 21, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

नटवर मेवाडा

सांडेराव-गाजे-बाजे के साथ उत्तर भारत की चार धाम यात्रा पर रवाना हुए नौ श्रद्धालु किसानों और व्यापारियों की आर्थिक उन्नति व विश्व शांति की मंगलकामना को लेकर शुरू की 15 दिवसीय यात्रा*

साण्डेराव-* स्थानीय बस स्टैंड स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर से उत्तर भारत की प्रसिद्ध चार धाम यात्रा के लिए नौ तीर्थयात्रियों के जत्थे को गाजे-बाजे और हर्षोल्लास के साथ रवाना किया गया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने पुष्पमालाएं पहनाकर यात्रियों का भव्य स्वागत किया और जयकारों के साथ विदाई दी।

यात्रा पर रवाना हुए विक्रम सिंह राणावत ने बताया कि यह १५ दिवसीय धार्मिक यात्रा क्षेत्र और देश में विश्व शांति की स्थापना के उद्देश्य से की जा रही है। इसके साथ ही देश के अन्नदाता किसानों और व्यापार जगत से जुड़े व्यापारियों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ और समृद्ध हो, ऐसी मंगलकामना को लेकर यह यात्रा की जा रही है।

*इन तीर्थ स्थलों के करेंगे दर्शन:-*

राणावत ने बताया कि इस १५ दिनों की धार्मिक यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही हरिद्वार और ऋषिकेश के विभिन्न धार्मिक व दर्शनीय स्थलों का भी भ्रमण कर देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करेंगे।

*जत्थे में यह श्रद्धालु हैं शामिल:-*

साण्डेराव से रवाना हुए इस ९ सदस्यीय दल में विक्रम सिंह राणावत, खेतेश परियारिया, नारायण लाल भाटी, वागाराम भाटी, कैलाश भाटी, अशोक सोनी, हिम्मत मालवीया, मदन परिहार और भंवर लाल कुमावत शामिल हैं। तीर्थयात्रियों की रवानगी के समय मंदिर परिसर में भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने सभी यात्रियों के सुखद और मंगलमय सफर की कामना की।

Previous Post

फालना बिजोरिया रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे लाइन पर कार्य कर रहा था मजदूर

Next Post

स्पीड ब्रेकर पर बाइक बेकाबू होकर फिसलीःदादा-दादी और मासूम पोता घायल, भैंस के टकराने से बाइक सवार गंभीर घायल

Next Post
स्पीड ब्रेकर पर बाइक बेकाबू होकर फिसलीःदादा-दादी और मासूम पोता घायल, भैंस के टकराने से बाइक सवार गंभीर घायल

स्पीड ब्रेकर पर बाइक बेकाबू होकर फिसलीःदादा-दादी और मासूम पोता घायल, भैंस के टकराने से बाइक सवार गंभीर घायल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page