PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए लगातार चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व बृजेशकुमार वृताधिकारी वृत आबूराज के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में तीन साल से शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुल्जिम राकेश उर्फ धोलिया को भिवानी हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है।
घटनाः-दिनांक 22-12-2023 को मावल पुलिस चौकी पर नाकांबदी के दौरान ट्रक नम्बर HR-61-E-3487 से पंजाब निर्मित शराब के 200 कार्टून जब्त कर एक मुल्जिम को गिरफ्तार किया गये थे। प्रकरण में वांछित मुख्य शराब सप्लायर राकेश उर्फ धोलिया की पुलिस द्वारा लम्बे समय तक तलाश की गई एवं गिरफ्तारी हेतु कई बार आरोपी के मकान पर दबिश दी गई। मगर मुल्जिम गिरफ्तारी के भय से अधिकतर घर से बाहर रहने लगा। वांछित मुल्जिम की गिरफ्तारी हेतु लम्बे समय तक अलग-अलग स्थानों पर तलाश की गई, मगर भरसक प्रयास के बावजूद गिरफ्तारी नही हो सकी। जिस पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा मुल्जिम को जिले के टॉप-10 वांछित अपराधीयों की सूची में रखा जाकर गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। आबूरोड रीको पुलिस द्वारा वांछित टॉप-10 की सूची में वांछित अपराधी राकेश उर्फ धोलिया की अलग-अलग स्थानों पर तलाश करते हुए भिवानी हरियाणा से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया है।
नाम पता मुल्जिमः- राकेश उर्फ धोलिया पुत्र विजेन्द्र जाति जाट उम्र 35 साल निवासी केहरपुरा पुलिस थाना जुई जिला भिवानी हरियाणा
पुलिस टीम
1. लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको
2. ओमप्रकाश कानि. न. 158 पुलिस थाना पालडी एम
3. विजयसिंह कानि.न.72 पुलिस थाना आबूरोड रीको
4. वजाराम कानि.न.450 पुलिस थाना आबूरोड रीको


