PALI SIROHI ONLINE
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, ओमप्रकाश चौधरी अति. पुलिस अधीक्षक पाली एवं अमरसिह रतनू वृताधिकारी वृत पाली ग्रामीण के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना रोहट पाना चौधरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
घटना का विवरणः- दौराने गश्त जरिये मुखबिर ईतला मिली की अरटिया गांव से ढाबर जाने वाली रोड पर एक व्यक्ति एक नाली टोपीदार बंदूक लेकर घूम रहा हैं, माफिक ईतला अरटिया गांव से ढाबर जाने वाली रोड पर पहुँचे तो एक संदिग्ध व्यक्ति मिला जो पुलिस गाडी व जाप्ता को देखकर घबराकर रोड से बबूल की झाडीयों में भागने लगा जिसे टीम द्वारा पीछा कर पकड तो उसके पास एक नाली बंदुक मिली, जिस पर थाना हाजा पर प्रकरण संख्या 156 दिनांक 05.08.2026 को धारा 3/25 आर्म्स अधिनियम में दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
गठित टीमः-
1. करनाराम सउनि पुलिस थाना रोहट ।
2. गणेश चौधरी कानि 79 पुलिस थाना रोहट। (आसूचना अधिकारी)
3. दिनेश कानि 62 पुलिस थाना रोहट।
4.दिनेश कानि 891 पुलिस थाना रोहट।
5. पप्पाराम मुआ 497 पुलिस थाना रोहट।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण
डूंगरराम पुत्र सालगराम उम्र 41 साल निवासी आर्टिया पुलिस थाना रोहट जिला पाली
आमजन से अपीलः पाली पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि यदि आपकी जानकारी में किसी भी प्रकार की आपराधिक संदिग्ध गतिविधि की सूचना हो, तो तत्काल व्हाट्सएप नंबर 9251255006 पर उपलब्ध कराएं। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। आइए, एक सुरक्षित, जागरूक एवं नशामुक्त पाली के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।
