PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्रसिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मुकेश चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही के निकट सुपरविजन एवं कैलाशदान नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना बरलूट के नेतृत्व में नकबजनी के प्रकरण में वांछित मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः-प्रार्थी केसाजी जाति प्रजापत आयु 54 वर्ष व्यवसाय व्यापार निवासी जामोतरा पुलिस थाना बरलूट दिनांक 12.07.2025 को थाना पर एक रिपोर्ट दी की रात्रि में ग्राम जामोतरा के आबादी क्षेत्र के बिच खिमज माता व सुन्धा माता के मंदिर पास पास आये हुए है, खिमज माता मंदिर व सुन्धा माता मंदिर में रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा दोनों मंदिरों के ताले तोडकर माताजी के जेवरात चोरी कर ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 61 दिनांक 12.07.2025 धारा 305 (डी), 331 (4) बीएनएस 2023 में दर्ज कर अनुसंधान गजेन्द्र सउनि के जिम्मे किया गया। दौराने अनुसंधान थाना हाजा पर टीमें गठित कर सीसीटीवी फुटेज व मूखबिर सूचना तंत्र के आधार पर प्रकरण की घटना का खुलासा कर प्रकरण हाजा में धारा 193 (9) बीएनएसएस मे वांछित मुल्जिम को गिरफतार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः-जितेन्द्र कुमार पुत्र हरिशचंद जाति सोनी उम्र 44 साल पैशा प्राईवेट कार्य निवासी गधावा मोहल्ला पिण्डवाडा पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही राज. ।
पुलिस टीमः-
1.कैलाशदान नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना बरलूट।
2 गजेन्द्र सउनि पुलिस थाना बरलूट।
3 जितेन्द्रसिंह कानि नं 540 पुलिस थाना बरलूट
4. हर्षण कुमार कानि नं 324 पुलिस थाना बरलूट।


