PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा विशेष अभियान के तहत जिले में करवाई जा रही ‘ए श्रेणी नाकाबंदी’ के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व अशोक आंजना, वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन मे अमराराम निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा मय टीम द्वारा नाकाबंदी के तहत सिरोही से टेम्पो चोरी कर उत्तर प्रदेश भाग रहे शातिर चोर को दस्तायाब किया गया।
घटना विवरणः-जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशानुसार जारी ‘ए श्रेणी नाकाबंदी’ के दौरान
अनादरा पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर के मसूबों पर पानी फेर दिया। 06 अगस्त की शाम सिरोही से टेम्पो (RJ-24-PA-2492) चुराकर जिला सीमा पार करने की फिराक में लगे आरोपी अजय कुमार (निवासी महरोनी खुर्द, ललितपुर, UP) को पुलिस ने हाईवे पर चैकिंग के दौरान घर दबोचा। नाकाबंदी के दौरान कागजात मांगने पर जब आरोपी के घबराने लगा तो विस्तृत पूछताछ की जाकर असली वाहन स्वामी का पता लगाकर संपर्क साधा। मालिक के यह कहते ही कि “साहब, टेम्पो तो अभी-अभी चोरी हुआ है!” चोर की चालाकी धरी की धरी रह गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को 170 BNSS में गिरफ्तार कर टेम्पो को 207 MV Act के तहत सीज कर दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना कोतवाली सिरोही को सुचित किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-अजयकुमार पुत्र मेहरबान जाति जोधी उम्र 28 पैशा ड्राईवर निवासी मेहरोनी खुर्द ललितपुर पुलिस थाना ललितपुर जिला ललितपुर, उत्तरपदेश।
पुलिस टीमः-
1- अमराराम निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा 2- किशनलाल सउनि, पुलिस थाना अनादरा।
3- योगेन्द्रसिंह हैड कानि. 143, पुलिस थाना अनादरा।
4- राजेन्द्रसिंह कानि. 123, पुलिस थाना अनादरा।
5- शैतानाराम कानि. 608, पुलिस थाना अनादरा।


