• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नवारा के युवक से धोखाधडी कर तीन लाख रूपये हडपने के आरोप में अरविंद सिंह जावाल गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 7, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही. के निर्देशानुसार जिले भर में वांछित आरोपियों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत  किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मुकेश चौधरी, वृताधिकारी वृत सिरोही के निकट सुपरविजन एवं  कैलाशदान बारठ, नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना बरलूट मय् गठित टीमों के द्वारा प्रकरण में अनवान वांछित अभियुक्त अरविंद सिंह को थाना हल्का में जगह-बजगह दबिश दी जाकर व साईबर टीम की सहायता से प्रकरण दर्ज के 12 घंटो के अंदर दस्तयाब कर व प्रकरण हाजा की वारदात में उक्त अभियुक्त के द्वारा धोखाधडी से हडपी राशि तीन लाख रूपये मे से दो लाख तीस हजार रूपये को बरामद करने सफलता हासिल की गई है।

घटना विवरणः- दिनांक 06.08.2026 को प्रार्थी  रतीलाल पुत्र नरसारामजी जाति मेघवाल उम्र 30 साल पैशा प्राईवेट कार्य निवासी नवारा पुलिस थाना कालन्द्री जिला सिरोही ने एक लिखित रिपोर्ट इस आशय से पेश की कि जावाल निवासी अरविन्दसिंह पुत्र मोहब्बतसिंह जाति राजपूत जिसके मोबाईल नंबर 8824925287 है जिससे मुझे फोन आया व अरविन्दसिंह ने मेरे से दोस्ती के नाते पैसे मांगे व बोला की दिनांक 06.08.2026 को समय 11.30 एएम पर मैं कैलाशनगर रोड आ रहा हुतु भी आ जा मैं मेरे घर से सोना और बिल लेके आ रहा हु। जिसपर मैं अरविन्दसिंह पर विश्वास कर वहां गया और उसको मैने कुल 300000 अक्षरे तीन लाख रूपये दे दिये जिसमें 210000 अक्षरे दो लाख दस हजार रूपयें मैने मेरे भाई मगनलाल से उधार लिये व 12000 बारह हजार रूपयें मेरे बैंक ऑफ बडोदा के खाते से निकाले तथा 78000 अठहत्तर हजार रूपयें मेरे पास जो नकद था वो सब मिलाकर कुल 300000 तीन लाख रूपये अरविन्दसिंह को दिये है। अब मै अरविन्दसिंह को फोन लगा रहा हु तो न तो अरविन्दसिंह फोन का जवाब दे रहा है न ही मेरे पैसे वापस कर रहा हैं ना ही सम्पर्क में आ रहा है। बगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया जाकर वांछित अभियुक्त अरविंद सिंह की तलाश हेतु विशेष टीम गठित कर तलाश शुरू की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तः-अरविंद सिंह पुत्र मोहब्बत सिंह जाति राजपुत उम करीब 35 साल निवासी जावाल पुलिस थाना बरलूट जिला सिरोही।

पुलिस टीमः-
1. कैलाशदान, निरी. पुलिस, पुलिस थाना बरलूट।
2.गिरधर सिंह, स.उ.नि.पु. पुलिस थाना बरलूट।
3.डूंगर सिंह हैड कानि 722, पुलिस थाना बरलूट।
4. सुरेश कुमार कानि. 1046, पुलिस थाना बरलूट।
5. विक्रम कुमार कानि. 970, पुलिस थाना बरलूट।
6. दुर्गा कंवर म.कानि. 1103 पुलिस थाना बरलूट।
7. रमेश कमार कानि. 773 साईबर सैल सिरोही।

Previous Post

पाली में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को लेकर युवा नेता राकेश सवंशा के नेतृत्व में तैयारियां पूरी,बनाई रणनीति

Next Post

सिरोही से टेम्पो चोरी कर उत्तर प्रदेश भाग रहा शातिर चोर नाकाबंदी में दबोचा

Next Post

सिरोही से टेम्पो चोरी कर उत्तर प्रदेश भाग रहा शातिर चोर नाकाबंदी में दबोचा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page