• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पति ने पत्नी की हत्या कर उसे प्राकृतिक मौत का दिया था रूप , आरोपी पति गिरफ्तार, सरथूल सादड़ी के युवक ने दर्ज कराया था मामला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 14, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में  किशोर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के सुपरविजन में अनुसंधान अधिकारी  मुकेश चौधरी, वृताधिकारी वृत सिरोही द्वारा अनुसंधान किये जा रहे दहेज हत्या के प्रकरण में अनुसंधान अधिकारी मुकेश चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही, कैलाशदान नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना बरलूट व अधीनस्थ स्टॉफ की गठित टीम द्वारा सराहनीय कार्यवाही करते हुए पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या कर उसे प्राकृतिक मौत का रूप देने के प्रकरण का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

घटना विवरणः- प्रार्थी भारतसिंह पुत्र जयसिंह जाति राजपूत निवासी सरथूल पुलिस थाना सादडी जिला पाली ने दिनांक 11.07.2026 को इस आशय की एक रिपोर्ट पेश की कि “मेरी बहन पुनम कंवर को उसके ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताडित किया गया तथा बाद में उसकी हत्या कर दी। वगैरह रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 53 दिनांक 11.07.2026 धारा 80(2), 85 बी.एन.एस. के तहत थाना बरलूट पर दर्ज कर अनुसंधान  मुकेश चौधरी, वृताधिकारी वृत सिरोही के जिम्मे किया गया।

इससे पूर्व मृतका पूनम कुंवर के पति गजेन्द्रसिंह द्वारा अपनी पत्नी पूनम कुंवर की मृत्यु उदयपुर से आने के दौरान रास्ते में हार्ट अटैक से आना बताया गया था जिस पर मृतका के चचेरे भाई  जबर सिंह पुत्र पनेसिंह निवासी सरथूल द्वारा मृतका की मृत्यु पर संदेह जारी करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत कर मर्ग संख्या 09 दिनांक 10.07.2026 अन्तर्गत धारा 196 बी.एन. एस.एस. के तहत थाना बरलूट पर दर्ज कराया गया था। उक्त मर्ग की जांच पत्रावली शामिल प्रकरण पत्रावली की गई। मृतका  पूनम कुंवर की मृत्यु होने के बाद उसके पति गजेन्द्र सिंह द्वारा उसकी मृत्यु हार्ट अटैक से होना बताते हुए घटना के सम्बन्ध में अलग-अलग तथ्य बताकर पुलिस को कई बार गुमराह करने का प्रयास किया गया था। पुलिस द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुए प्रकरण से सम्बन्धित प्रत्येक तथ्य का सी.सी.टी.वी. फुटेज एवं अन्य तकनीकी स्त्रोतो व आसूचना संकलन एवं विश्लेषण किया गया तो मृतका पूनम कुंवर की हत्या स्वयं उसके पति गजेन्द्र सिंह द्वारा ही करना पाया गया और उसे हार्ट अटैक का रूप देने का प्रयास किया गया। जिस पर बाद अनुसंधान एवं पूछताछ के अभियुक्त गजेन्द्रसिंह को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तः-

गजेन्द्रसिंह पुत्र स्व. नरपतसिंह जाति राजपूत उम्र 36 वर्ष निवासी मैदावाली गली जावाल पुलिस थाना बरलूट जिला सिरोही (राज.)

पुलिस टीमः –
1. मुकेश चौधरी आर.पी.एस. वृताधिकारी वृत सिरोही।
1. कैलाशदान नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना बरलूट।
2.  राजेन्द्रसिंह उ.नि.पु. पुलिस थाना बरलूट।
3. रमेश कुमार स.उ.नि.पु. पुलिस थाना बरलूट।
4.  जसवन्तसिंह स.उ.नि.पु. वृत कार्यालय सिरोही।
5. गिरधरसिंह स.उ.नि.पु. पुलिस थाना बरलूट।
6. दौलतसिंह हैड कानि. नं 27 वृत कार्यालय सिरोही।
7. विक्रम कुमार कानि. नं 970 पुलिस थाना बरलूट (विशेष भूमिका)
8. नरेन्द्र कुमार कानि. नं. 974 साईबर सेल सिरोही
9.  दिनेश कुमार कानि. नं 148 पुलिस थाना बरलूट।
10.  गणपतलाल कानि. नं 841 पुलिस थाना कोतवाली सिरोही।
11. मदनलाल कानि. नं 1056 पुलिस थाना बरलूट।
11.सुरेन्द्रसिंह कानि. नं 293 वृत कार्यालय सिरोही।
12. राजेन्द्रसिंह चालक कानि. नं. 221 वृत कार्यालय सिरोही।

Previous Post

पाली-नीलगाय से टकराई नवविवाहित दंपती की बाइक, दोनों रेफर; एक महीने पहले हुई थी शादी

Next Post

पिपला में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बाली प्रखंड का निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

Next Post
पिपला में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बाली प्रखंड का निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

पिपला में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बाली प्रखंड का निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page