PALI SIROHI ONLINE
पाली;-पाली में नवविवाहिता दंपती की बाइक नील गाय से टकरा गई। जिससे दोनों घायल हो गए। वह दोनों बाइक से ससुराल जा रहा था। इलाज के लिए उन्हें पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां देर रात को जोधपुर रेफर कर दिया।
नवविवाहिता दम्पती ससुराल जा रहे थे
पुष्पा के भाई ललित ने बताया- नवविवाहिता दंपती सोमवार शाम को रवि अपनी पत्नी पुष्पा के साथ बाइक से अपने ससुराल निंबली उड़ा जा रहा था। इस दौरान सरदारसमंद के पास उनकी बाइक से अचानक सड़क पर आई नील गाय टकरा गई। हादसे में दोनों के सिर में चोटे आई। जिन्हें सोमवार रात करीब 9 बजे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया।एक महीने पहले ही हुई थी शादी
ललित ने बताया- जहां से प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जोधपुर रेफर किया गया। दोनों का जोधपुर में इलाज जारी है और अब हालत खतरे से बाहर है। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन हॉस्पिटल पहुंचे।
हाल ही में बिड़ावास (बिरामी) निवासी 25 साल के रवि पुत्र जगदीश की शादी 14 जून 2026 को निंबली उड़ा निवासी 23 साल की पुष्पा से से हुई थी।


