PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के सेवाडी के निकट पिपला ग्राम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बाली प्रखंड (पीपला) में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सेवाडी राजकीय चिकित्सक डॉ कमल कुमार शर्मा, सेवाड़ी, मोहन लाल मीणा वरिष्ठ तकनीकी सहायक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सेवाड़ी, अशोक कुमार वर्मा एवं महेश कुमार दादलियान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सेवाड़ी, और सोनू कुमारी ANM पीपला के द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगरकी जांच कर, आवश्यक दवाइयों का निशुल्क वितरण कर, सामान्य रोगों की जांच व स्वास्थ्य सम्म्बंधी समस्त परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम में बाली खंड कार्यवाह कृष्णपाल सिंह राठौड़ सेवाड़ी , विहिप बजरंगदल के जिला अध्यक्ष वनाराम चौधरी बाली, जोधपुर प्रांत सामाजिक समरसता पाली विभाग प्रमुख लखमा राम मेघवाल बोया, जिला मंत्री रतनपुरी गोस्वामी श्रीसेला, बाली प्रखंड समरसता संयोजक मूल सिंह राजपुरोहित श्रीसेला, सेवाड़ी से कार्यक्रम संयोजक गोरधन सिंह राव और कपूर चंद परमार उपस्थित हुए।
अल्पाहार की व्यवस्था कृष्णपाल सिंह राठौड़ श्री बालाजी मार्बल एंड ग्रेनाइट सेवाड़ी, जल व्यवस्था रमण लाल जैन सेवाड़ी की तरफ से की गई।

