• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

राजपुरा बालदा के निकट ऑटो रिक्शा खाई में गिरा: 3 घायलों को सिरोही ट्रॉमा सेंटर में कराया भर्ती

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 9, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही सदर थाना क्षेत्र में ब्यावर पिंडवाड़ा फोरलेन पर एक अनियंत्रित ऑटो रिक्शा करीब 25 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

यह घटना राजपुरा-बालदा से लगभग 200 मीटर पहले हुई। ऑटो रिक्शा सिरोही से बालदा की ओर जा रहा था तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की झाड़ियों से होता हुआ खाई में जा पलटा।

घायलों की पहचान विरोली निवासी मधु पुत्र चुनाराम, इंदर सिंह पुत्र मूल सिंह और कोटड़ा निवासी चेना राम पुत्र जोगाराम के रूप में हुई है। ऑटो को खाई में गिरता देख पीछे चल रहे एक बाइक चालक ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एंबुलेंस 108 के पायलट सुरेंद्र सिंह देवड़ा और मेल नर्स रोहित पाटीदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और फिर सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। अस्पताल से सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए।

Previous Post

पाली-मां व दो बेटों के शव मिलेः घर से आ रही थी बदबू, दो दिन से गेट अंदर से बंद था

Next Post

आकोली में युवक ने फंदा लगाया, अस्पताल ले जाते दम-तोड़ा: परिजनों ने लटकते देखा तो नीचे उतारा था

Next Post

आकोली में युवक ने फंदा लगाया, अस्पताल ले जाते दम-तोड़ा: परिजनों ने लटकते देखा तो नीचे उतारा था

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page