• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-मां व दो बेटों के शव मिलेः घर से आ रही थी बदबू, दो दिन से गेट अंदर से बंद था

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 9, 2026
in Local
0
पाली-मां व दो बेटों के शव मिलेः घर से आ रही थी बदबू, दो दिन से गेट अंदर से बंद था

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में बंद मकान में मां और दो बेटों के शव मिले हैं। दो दिन से गेट अंदर से बंद था। पड़ोसियों को मकान से बदबू आने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गेट तोड़कर अंदर पहुंची तो तीन शव पड़े हुए थे। घटना की जानकारी फैलते ही मकान के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है।

मामला औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के जोधपुर रोड स्थित आशापुरा टाउनशिप का गुरुवार शाम 6 बजे का है। एफएसएल और एमओबी की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

मृतकों की पहचान शांति देवी (65), नरपत लाल (34) और रघुवीर (26) के रूप में हुई है। मां-बेटों की मौत के कारणों का अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। मौत से पहले तीनों ने अपने रिश्तेदारों को आधार कार्ड और फोटो भेजे थे।

पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

फर्श पर पड़े मिले शव, दो मोबाइल और सुसाइड नोट बरामद

डीएसपी सिटी मदन सिंह ने बताया शाम करीब 5 बजे सूचना मिली कि रिश्तेदार फोन नहीं उठा रहे हैं और मकान का गेट अंदर से बंद है। पुलिस मौके पर पहुंची तो मां और दो बेटों की बॉडी फर्श पर पड़ी मिली। तीनों की बॉडी फिलहाल बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाई है। मौके से दो मोबाइल और एक सुसाइड नोट भी मिला है।

कल हुई थी आखिरी बार बात

मौसेरे भाई लक्ष्मण ने बताया- मुझे 8 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 43 मिनट पर कॉल आया था। हॉस्पिटल ले जाने को कहा गया था। रात को मैंने यहां किसी को भेजा तो दरवाजा बंद मिला। इसके बाद रातभर फोन किया, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। गुरुवार सुबह 11 बजे तक फोन पर रिंग जा रही थी। इसके बाद हम यहां पहुंचे, तो मकान बंद था और बाइक बाहर खड़ी थी।

दोनों भाइयों की नहीं हुई थी शादी

लक्ष्मण ने बताया- मौसी शांति देवी की एक बेटी है, जो ससुराल में रहती है और यहां अक्सर नहीं आती। नरपत को कोई बीमारी थी, जिसके कारण उसने काम पर जाना छोड़ दिया था। दोनों भाइयों की शादी भी नहीं हुई थी। मौसी शांति देवी को बच्चों की शादी की चिंता रहती थी।

Previous Post

पादरली रोड स्थित धवलिया चौकी के पास कृषि कुए पर अज्ञात कारणो से लगी आग मची अफरा तफरी

Next Post

राजपुरा बालदा के निकट ऑटो रिक्शा खाई में गिरा: 3 घायलों को सिरोही ट्रॉमा सेंटर में कराया भर्ती

Next Post

राजपुरा बालदा के निकट ऑटो रिक्शा खाई में गिरा: 3 घायलों को सिरोही ट्रॉमा सेंटर में कराया भर्ती

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page