PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर के बागरा थाना क्षेत्र के आकोली में एक युवक ने अपने ही घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। जिसमें युवक की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई।
आकोली गांव निवासी विशाल कुमार (21) पुत्र घीसाराम मेघवाल ने 8 अप्रैल 2026 की दोपहर में अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था।
इसी दौरान परिजनों की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारकर गंभीर हालत में उपचार के लिए बागरा के अस्पताल पहुंचे।
जहां से गंभीर स्थिति में आगे रेफर किया। इलाज के लिए गुजरात जाते समय युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
फाइनल कर रहा था
बीच रास्ते में मौत के बाद परिजन शव को सियाणा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां गुरुवार को उसके शव का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। सूचना पर पहुंचे बागरा थाने के एएसआई कस्तूरा राम समेत पुलिस जाब्ता ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का कोई पता नहीं चला है। वह फाइनल कर रहा था।


