
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही के पोसींद्रा ईशबोरजी में गुरु ब्राह्मण समाज का वार्षिक ब्रह्माजी मेला आयोजित किया गया। इस वर्ष मेले के लाभार्थी जावल के अंबिका नगर निवासी लक्ष्मण कुमार मगनलाल गर्ग परिवार थे।
सिरोही और जालोर क्षेत्र के 46 गांवों से हजारों समाजबंधु मेले में शामिल हुए। राजस्थान और गुजरात से भी लोग पहुंचे। सुबह मंदिर पर ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ किया गया।
इसके बाद पोसींद्रा में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का समापन ईशबोरजी महादेव मंदिर में हुआ। मंदिर के मुख्य ट्रस्टी गुमान सिंह देवड़ा सहित कई गणमान्य लोगों का सम्मान किया गया।
समाज के वरिष्ठ पंचों ने आयोजक लक्ष्मण कुमार का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। रात्रि में भजन संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मुरलीधर सागर और फूलाराम गुरु ने किया। समाज के फूलाराम गुरु वलदरा ने बताया कि मेले में 30 गांव पट्टी के लोग शामिल हुए।