पाडीव गांव में कुओं से केबल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशानुसार चोरी, नकबजनी के प्रकरणों का खुलासा कर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मुकेश चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही के निकट सुपरविजन में घनश्याम सिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सिरोही सदर मय जाब्ता के द्वारा ग्राम पाडीव में कृषि कुंए पर स्थित बोरवेल की मोटर की केबल चोरी करने की वारदात का खुलासा कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना विवरणः- दिनांक 25.04.2026 को परिवादी श्री छैल सिंह पुत्र मोहब्बत सिंह जाति राजपूत निवासी पाडीव ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि 4 दिन पहले रात्री में मेरे कृषि कुंए पर से अज्ञात मुल्जिमान ने बोरवेल के मोटर की केबल चोरी कर ली थी। जिस पर आज दो संदिग्ध व्यक्तियो को पकडा है। प्रकरण में अभियुक्तगण उदाराम पुत्र भेराराम जाति गमेती भील निवासी तीखी मगरी क्यारी बेकरीया जिला उदयपुर व पुनाराम पुत्र साजाराम जाति गमेती भील निवासी डोली फली तरूंगी रोहीडा को बाद पूछताछ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण से प्रकरण का माल मशरूका केबल के तांबे के तार बरामद किये गए। प्रकरण में अग्रीम अनुसंधान जारी है।
मुल्जिमान आले दर्जे के बदमाश है जो कृषि कुंए पर कार्य करते है तथा रात्री में मौका देखकर आस पास के कृषि कुंओ से केबल की चोरी करते है।
गिरफ्तार अभियुक्त :-
1. उदाराम पुत्र भेराराम जाति गमेती भील निवासी तीखी मगरी क्यारी बेकरीया जिला उदयपुर।
2. पुनाराम पुत्र साजाराम जाति गमेती भील निवासी डोली फली तरूगी पुलिस थाना रोहीडा जिला सिरोही।
पुलिस टीम :-
1. ईश्वर सिंह सउनिपु., पुलिस थाना सिरोही सदर।
2. लक्ष्मण सिंह कानि. 314 पुलिस थाना सिरोही सदर।
3. श्रवण कुमार कानि. 588 पुलिस थाना सिरोही सदर।
